लखनऊ: 19 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की रथ यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर से रथ यात्रा निकालेगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को रथ यात्राओं को लेकर बैठक संपन्न हुई। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि भाजपा की रथयात्रा अंबेडकर नगर से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर से रथ यात्रा निकालेगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को रथ यात्राओं को लेकर बैठक संपन्न हुई। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि भाजपा की रथयात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होगी।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसी समय 19 दिसंबर को ही अन्य 5 जगहों से भी रथ यात्रा निकली जाएगी।

पढ़ें: कानपुर: हिंदुत्व समन्वय समिति ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इनमें से बिठूर से निकलने वाली रथयात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे। बता दें कि ये यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में होगी। इन यात्राओं के लिये बनाये गये अलग-अलग रूट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सात्रायें सफल बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टियां देश के लिये खतरा: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां कहा कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली तमाम पार्टियां देश के लिये बहुत बड़ा खतरा हैं, जो देश को खंडित करने का काम कर रही है। नड्डा ने यहां पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म पर नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर चलती है। नड्डा शनिवार को यहां सुभारती विश्वविद्यालय परिसर के मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। और अधिक खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार