हल्द्वानी: सपाइयों ने ओढ़ा कफन, बोले- सरकार ने कर दीं उम्मीदें दफन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क पहुंचकर कफन ओढ़कर लिया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने युवाओं की उम्मीदों को दफन कर दिया है। सपाइयों ने कोसते हुए डबल इंजन सरकार को विफल बताया और रोजगार दो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क पहुंचकर कफन ओढ़कर लिया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने युवाओं की उम्मीदों को दफन कर दिया है। सपाइयों ने कोसते हुए डबल इंजन सरकार को विफल बताया और रोजगार दो या कफन दो के नारे लगाए।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को जुलूस के रूप में बुद्ध पार्क पहुंचे। काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता पार्क में कफन ओढ़कर कर लेट गए। प्रदेश विशेष महासचिव शुएब अहमद ने कहा कि दोनों सरकारें रोजगार देने का दम भरती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार होने के बावजूद सरकार का हर दावा फेल साबित हुआ है।

जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, हर कोई त्रस्त है। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिए जाने की दावा हवा हवाई साबित हुआ, आज बेरोज़गारी का आंकड़ा बताता है कि साल दर साल लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं। पढ़ा-लिखा युवा दर-दर भटक रहा है। महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा बेरोजागारी के बीच महंगाई की मार ने आम आदमी के घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

युवजन सभा के प्रदेश सचिव अनम मलिक, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला आर्य, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मुशीर नवाब, उमेश राणा, मोहम्मद इकराम, राजेश आर्य, शिवम सिरोही, विशाल, आकाश, वरुण मोहित, भूरा, निखिल, तन्नू पंवार, मोहन कश्यप, राजेश आर्य, राजकुमार, ताज़ीम अंसारी, नरसिम्हा, सलमान, रहीस, जीशान, अमीर जैना आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार