पीलीभीत: घोष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे घोष प्रशिक्षण वर्ग शिविर में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का जादू बिखेर कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रविशरण सिंह चौहान, प्रांत घोष प्रमुख गोपाल शर्मा एवं जिला घोष प्रमुख अशोक पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प …
बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे घोष प्रशिक्षण वर्ग शिविर में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का जादू बिखेर कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रविशरण सिंह चौहान, प्रांत घोष प्रमुख गोपाल शर्मा एवं जिला घोष प्रमुख अशोक पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
वर्ग शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने वंशी,शंख व आनक जैसे वाद्य यंत्र चलाने का प्रशिक्षण लिया।
शिविर में प्रधानाचार्य डॉ रविशरण सिंह चौहान ने कहा कि घोष का प्रशिक्षण व्यक्ति के जीवन को गुण संपन्न एवं अनुशासनप्रिय बनाता है,इसलिए सभी प्रशिक्षार्थियों को पूर्ण मन के साथ अनुशासन का पालन करते हुए वाद्य यंत्रों में निपुण होना चाहिए। प्रशिक्षार्थियों को प्रत्येक वाद्य में न्यूनतम तय रचना बजानी आनी चाहिए। इस अवसर पर बालाजी की प्रधानाचार्या अर्चना चौहान,आचार्या अनुपम शुक्ला, मंजू शर्मा, सीमा कुमारी, जनार्दन मिश्रा, रमेश पाल एवं मोहित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
