बरेली: अपने शोध को व्यावहारिक बनाएं भावी वैज्ञानिक
सीबीगंज, अमृत विचार। उत्कर्ष स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सीएसआईआर के पूर्व निदेशक आरके सिंह रहे। कार्यक्रम का विषय रीसेंट डेवलपमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर केंद्रित था। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। …
सीबीगंज, अमृत विचार। उत्कर्ष स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सीएसआईआर के पूर्व निदेशक आरके सिंह रहे। कार्यक्रम का विषय रीसेंट डेवलपमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर केंद्रित था। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में एक सामान्य व्यक्ति के शोध के बारे में बोलते हुए प्रोफेसर आरके सिंह ने कहा कि भावी वैज्ञानिक अपने शोध को व्यावहारिक बनाएं जो आम आदमी के काम आ सके।
बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन ने कहा कि विद्यार्थी जिज्ञासु होने के साथ-साथ ऐसा शोधार्थी बने जो मानव हितार्थ हो। कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में ऊर्जा की मुख्य भूमिका है जिसके प्रभाव से हम सभी संचालित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने की और अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी कुछ बातें लोगों के सामने रखी। कार्यक्रम के दौरान डॉ कुलदीप द्विवेदी, डॉ स्वप्निल राय, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ सीमा कुरेशिया, डॉ पंकज, डॉ शालिनी गुप्ता, डॉ आशुतोष प्रिय आदि मौजूद रहे।
