बरेली: आरईटी के तहत पीएचडी में आवेदन शुरू
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में आरईटी (रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट) ḥके तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 10 से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 से 31 दिसंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अंतिम मौका दिया जाएगा। अब तक 50 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में आरईटी (रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट) ḥके तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 10 से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 से 31 दिसंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अंतिम मौका दिया जाएगा। अब तक 50 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आरईटी के तहत प्रवेश के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी, एसटी व ट्रांसजेंडर को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी के मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि 22 विषयों की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। सुपरवाइजरों की नियुक्ति के आधार पर विषय व सीटों में परिवर्तन भी हो सकता है। आवेदन संबंधी सभी जानकारी विश्वविद्यालय व शोध निदेशालय की वेबसाइट पर मौजूद हैं।
