लखनऊ: पूर्व विधायक कालीचरण समेत राजभर समाज के बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पार्टियों में लोगों का शामिल होना लगातार जारी है। आज पूर्वांचल के हरिशंकर तिवारी के परिवार ने जहां समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में राजभर समाज के बड़े नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। गाजीपुर के जोहराबाद समाजवादी पार्टी से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पार्टियों में लोगों का शामिल होना लगातार जारी है। आज पूर्वांचल के हरिशंकर तिवारी के परिवार ने जहां समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी में राजभर समाज के बड़े नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। गाजीपुर के जोहराबाद समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जॉइनिंग समिति के प्रमुख डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, घोसी से सांसद हरिनारायण राजभर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व बृजेश पाठक के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले राजभर समाज के नेताओं का स्वागत किया। पुरानी कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत है। राजभर समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा में सोहेल देव समाज के उत्थान के लिए काम जारी है।

भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में आप सभी लोग मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं। गाजीपुर के जोहरा बाद से 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कालीचरण राजभर दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। इनके साथ मऊ के मदन राजभर ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मदन राजभर ने राजभर मिशन के लिए काम किया है।

पढ़ें: प्रियंका गांधी महंगाई के मुद्दे पर बोलीं- गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार

श्रावस्ती निवासी महाराजा सुहेलदेव के वंशज मोनू राजभर के साथ आजमगढ़ के अतरौलिया से प्रकाश राजभर, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील राजभर, लखनऊ के प्रमुख महासचिव ज्ञान भरद्वाज, बब्बन राजभर, ओम प्रकाश अविनाश और राजेश राजभर भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराजा सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर अपने कार्यकर्ताओं और दल के नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता