बाजपुर: दो स्टोन क्रशरों पर साढ़े 25 लाख से अधिक का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। डीएम युगल किशोर पंत के निर्देशों के क्रम में खनन विभाग के अधिकारियों ने बाजपुर स्थित कई स्टोन क्रशरों में उपखनिज की पैमाइश की जिसमें भारी मात्रा में गड़बड़ी सामने आई है। उपनिदेशक खनन अमित गौरव ने बताया कि पैमाइश के दौरान ग्राम रतनपुरी में ओमकार स्टोन क्रशर व ग्राम इटव्वा में …

बाजपुर, अमृत विचार। डीएम युगल किशोर पंत के निर्देशों के क्रम में खनन विभाग के अधिकारियों ने बाजपुर स्थित कई स्टोन क्रशरों में उपखनिज की पैमाइश की जिसमें भारी मात्रा में गड़बड़ी सामने आई है।

उपनिदेशक खनन अमित गौरव ने बताया कि पैमाइश के दौरान ग्राम रतनपुरी में ओमकार स्टोन क्रशर व ग्राम इटव्वा में स्थापित ओमकार इन्फ्रा स्ट्रक्चर पर 10740.42 टन उपखनिज अधिक पाया गया है जिसके चलते 17 लाख 18 हजार 467 रुपये का अर्थदंड डाला गया है। इसके अलावा ग्राम विक्रमपुर क्षेत्रांतर्ग स्थित बाजपुर स्टोन क्रशर में 5257.31 टन उपखनिज अधिक पाए जाने पर 8 लाख 41 हजार 170 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि 160 रुपये प्रति टन की दर से अर्थदंड लगाया गया है। क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शनिवार की शाम को भारी प्रशासनिक अमले के साथ क्षेत्र के ओमकार स्टोन क्रशर व ओमकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर एक साथ छापा मारा।

इसमें भारी मात्रा में अनियमितताएं सामने आई थी। चूंकि रात होने के चलते पैमाइश व जांच-पड़ताल की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो पाई थी जिसके चलते रविवार को भी खनन अधिकारी अमित गौरव की अगुवाई में टीम ने नापजोख की कार्यवाही पूरी की गई। वहीं इस प्रशासनिक कार्रवाई की वजह से स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित समाचार