मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा बना राहगीरों के लिए सिरदर्द, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों के सुरमाओं की चुनावी सभाएं भी बढ़ गई हैं। नेताओं की चुनावी सभाएं उनकी सियासी महत्वाकांक्षा को पूरा करने लिए होती हैं लेकिन सड़क से गुजरने वाली आम जनता के लिए सिरदर्द से कम साबित नहीं होतीं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों के सुरमाओं की चुनावी सभाएं भी बढ़ गई हैं। नेताओं की चुनावी सभाएं उनकी सियासी महत्वाकांक्षा को पूरा करने लिए होती हैं लेकिन सड़क से गुजरने वाली आम जनता के लिए सिरदर्द से कम साबित नहीं होतीं। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में भी नेताओं की चुनावी सभाएं जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं।

गैस गोदाम रोड पर लगी वाहनों की कतार।

रविवार को छुट्टी के दिन आम आदमी परिवार के साथ नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से गुजरा तो घंटों जाम में फंस गया। हर चौराहे और रेड लाइट पर वाहनों की कतार नजर आई। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऊंचापुल स्थित जनसभा में पहुंचाने के लिए पुलिस ने ताकत झौंक दी। हर जगह वाहन चालकों को रोका गया। इस दौरान एफटीआई मैदान से लेकर ऊंचापुल तक चप्पे-चप्पे में ऐसे बंदोबस्त किए गए, जिससे मुख्यमंत्री के वीवीआईपी दौरे में कोई खलल नहीं पड़े।

ऊंचापुल के पास घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए।

दोपहर करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री के रामलीला मैदान से रवाना होने के बाद पुलिसकर्मी भी बेफिक्र हो गए। जिससे घंटों तक ऊंचापुल से कालाढूंगी चौराहे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। ऐसे में आम आदमी यह कहता रह गया कि अब तो चुनाव होने तक ऐसे नजारे रोजाना देखने को मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री हैं, कल प्रधानमंत्री होंगे और इसी तरह कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत दूसरे दलों के नेताओं के दौरों के चलते आम आदमी को परेशान होना पड़ेगा।

नैनीताल रोड पर कई किलोमीटर तक लगा जाम।

संबंधित समाचार