हल्द्वानी: पेंशन कटौती के खिलाफ उपवास पर बैठे वरिष्ठ नागरिक, बोले- चुनाव में भाजपा को देंगे जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन में लगातार हो रही कटौती के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया। सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उपवास पर बैठ गए। गुस्साए पैंशनर्स ने समाधान न होने पर 2022 चुनाव में घर-घर जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करने की बात …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन में लगातार हो रही कटौती के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया। सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उपवास पर बैठ गए। गुस्साए पैंशनर्स ने समाधान न होने पर 2022 चुनाव में घर-घर जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करने की बात कही है।

राजकीय पेंशनर्स संघर्ष समिति के बैनर तले वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपवास रखा। समिति के सदस्य केडी परगाईं और बीडी शर्मा ने कहा कि गोल्डन कार्ड के नाम पर उनकी पेंशन से लगातारक टौती की जा रही है। इसको बंद करने की मांग पहले भी उठाई गई, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पुरानी स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाते हुए बहाल करने की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए विकल्प चुनने और कटौती की जा रही राशि को वापस करने की मांग की।

संयोजक वीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस उम्र में बजुर्गों को घर पर बैठना चाहिए, उस उम्र में उन्हें प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर सरकार ने समय रहते मांगों पर सुनवाई नहीं की तो पैंशनर्स आगामी विधानसभा चुनाव में घर-घर जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।

संबंधित समाचार