देहरादून: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंश कपूर, लगातार आठ बार चुने गए थे विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देहरादून के कैंट क्षेत्र से विधायक हरबंस कपूर (75) का निधन हो गया है। हरबंश कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। वह उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद भी रहे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनका दोपहर बाद लक्खीबाग श्मशान …

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देहरादून के कैंट क्षेत्र से विधायक हरबंस कपूर (75) का निधन हो गया है। हरबंश कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। वह उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद भी रहे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनका दोपहर बाद लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरबंस कपूर के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता हरबंश कपूर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और पार्टी की तमाम बैठक और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय थे। रविवार कोउन्होंने विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया। रात को वह भोजन करने के बाद अपने इंद्रा नगर स्थित आवास पर सो गए थे। सुबह जब उन्हें चाय पीने के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे।

हरबंस कपूर 2007 से 2012 तक उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1985 में उन्हें पहली हार मिली थी, लेकिन इसके बाद से वे कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे और लगातार आठ बार विधायक बने।

संबंधित समाचार