हल्द्वानी: अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादले पर लगी रोक, उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के महाविद्यालयों में तैनात अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादले, ऋषिकेश कॉलेज के प्राध्यापकों के समायोजन व आयोग से मिले नए प्रधायापकों की तैनाती के आदेश पर यथास्थिति बनी रहेगी। नैनीताल उच्च न्यायालय से तबादला, समायोजन व तैनाती सूची पर रोक लगने के बाद उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक ने इस पर रोक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के महाविद्यालयों में तैनात अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादले, ऋषिकेश कॉलेज के प्राध्यापकों के समायोजन व आयोग से मिले नए प्रधायापकों की तैनाती के आदेश पर यथास्थिति बनी रहेगी। नैनीताल उच्च न्यायालय से तबादला, समायोजन व तैनाती सूची पर रोक लगने के बाद उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक ने इस पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है।
11 नवंबर को अपर सचिव एमएम सेमवाल ने राज्य के महाविद्यालयों में तैनात 10 अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादले, ऋषिकेश कॉलेज के 29 प्राध्यापकों के दूसरे महाविद्यालयों में समायोजन व आयोग से मिले छह प्राध्यापकों को नई तैनाती देने का आदेश जारी किया गया था। ऋषिकेश कॉलेज से समायोजित प्राध्यापक डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
डॉ. कुमार ने दुर्गम महाविद्यालयों में तैनाती का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद दुर्गम महाविद्यालयों में तैनाती दिए जाने को आधार बनाया था। उच्च न्यायालय ने शासन स्तर से जारी इस सूची पर यथास्थिति रखने का आदेश जारी किया। आदेश की प्रति मिलने के बाद उच्चशिक्षा निदेशक डा. पीके पाठक ने तबादला, समायोजन व तैनाती सूची पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया है।
