बिग बॉस 15: सलमान खान ने किया Umar Riaz और Asim Riaz का कंपैरिजन, भड़कीं Himanshi Khurana

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) टीआरपी के मामले में खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी लीस्ट में इस बार बिग बॉस टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया। फैंस को बिग बॉस 15  के वीकेंड का वार का खासा इंतजार रहता है। बीते …

मुंबई। सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) टीआरपी के मामले में खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी लीस्ट में इस बार बिग बॉस टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया। फैंस को बिग बॉस 15  के वीकेंड का वार का खासा इंतजार रहता है। बीते दिन वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में करण कुंद्रा और उमर रियाज पर खूब भड़ास निकाली।

सलमाल खान ने करण कुंद्रा को जहां तेजस्वी प्रकाश के खिलाफ बुरे बर्ताव को लेकर झाड़ा तो वहीं, उमर रियाज की बुरी भाषा और एग्रेशन को लेकर क्लास ली। इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान ने उमर रियाज की तुलना उनके भाई असीम रियाज से कर दी। फिल्म स्टार ने उमर रियाज से कहा कि वो पढ़े लिखे हैं, डॉक्टर हैं। वो असीम रियाज की तरह बर्ताव क्यों कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर ने हर बार की तरह असीम रियाज का मजाक उड़ाते हुए नकल की। अब सलमान खान की ओर से की गई इस तुलना पर असीम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना बुरी तरह भड़क गई हैं।

हिमांशी ने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकालते हुए लिखा कि ये गलत है… एक इंसान ने अपना काम खत्म कर दिया है, और आपका शो बिग बॉस 13 पूरा हो चुका है। उसका नाम बीच में खसीटना बंद करिए। तब यही असीम ही-मैन था। वी लव असीम रियाज। ऐसा लग रहा है कि दो भाइयों के बीच में लड़ाई खड़ी कर रहे हैं।

पढ़ें- दीपिका पादुकोण और प्रभास ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘प्रोजेक्ट-के’ की शूटिंग

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म