रायबरेलीः महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त
रायबरेली। क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की नजर जब बोरे पर पड़ी तो बोरे से खून रिसता दिखा तथा बहुत बदबू फैल रही थी जिससे शव होने की आशंका से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
रायबरेली। क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की नजर जब बोरे पर पड़ी तो बोरे से खून रिसता दिखा तथा बहुत बदबू फैल रही थी जिससे शव होने की आशंका से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव काफी पुराना लग रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का मुआयना कर जल्द ही घटना के राजफाश करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। बताते हैं कि नारायणपुर ग्राम सभा से हरचंदपुर के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे सोमवार को झाड़ियों में एक बोरी को ग्रामीणों ने देखा। पास जाकर बोरी को देगा गया तो सभी के होश उड़ गए।
बोरी में महिला का क्षत-विक्षत शव था। शव देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इससे पहले शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।
बोरे में बरामद महिला के शव की हत्या कर उसे बोरे में भरकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर उसे फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पूर्ति कार्यालय में तालाबंदी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
