नये क्षेत्रों में स्वावलंबन खोज रही महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस तत्पर: डीआईजी
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) जोगेंद्र कुमार ने सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत सोमवार को वीरांगना नगरी ही नहीं बुंदेलखंड की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी को सम्मानित करने के बाद कहा कि जो महिलाएं पुरूष प्रधान क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाश कर स्वावलंबी हो …
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) जोगेंद्र कुमार ने सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत सोमवार को वीरांगना नगरी ही नहीं बुंदेलखंड की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी को सम्मानित करने के बाद कहा कि जो महिलाएं पुरूष प्रधान क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाश कर स्वावलंबी हो रही हैं।
उन्हें इन नये क्षेत्रों में आने वाली परेशानियों में मदद देने के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। यहां महानगर के चर्चित ईलाईट चौराहे पर डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक देहात (एसपीआरए), सीओ सिटी राजेश कुमार राय, प्रशिक्षु सीओ प्रज्ञा ठाकुर और एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में अनीता चौधरी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद डीआईजी ने कहा कि अनीता जी झांसी ही नहीं बुंदेलखंड की पहली महिला ऑटो चालक हैं।
ऐसे सभी व्यव्साय जो अभी तक पुरूष प्रधान माने जाते थे, उन क्षेत्रों में यदि महिलाएं रोजगार पाकर स्वावलंबन हासिल कर रही हैं। तो ऐसी महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस हमेशा तत्पर है। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत पुलिस की ओर से अनीता जी का उत्साह बढाने के लिए और उन्हें इस व्यवसाय में भी सुरक्षित महसूस कराने के लिए इनके काम में किसी तरह की परेशान नहीं आने देने और ऐसा होने पर पुलिस इनकी मदद कर पाये, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन की ओर से आज इनका सम्मान किया गया है और आने वाले समय में इन्हें कोई भी परेशानी होती है तो पुलिस इनकी पूरी मदद करेगी।
पढ़ें: सीतापुर: इनामिया गैंगस्टर समेत तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल
उन्होंने बताया कि अनीता ने आज से नौ माह पहले जब ऑटो लेकर यह काम शुरू किया था तो काफी परेशानियां आयी थीं। लेकिन आज इनके साथी पुरूष ऑटो चालक इन्हें “ दीदी ” कहकर पुकारते हैं और इनका पूरा सहयोग करते हैं। पुलिस इन्हें सुरक्षा देने में सहायक हो रही है। इसके अलावा हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। ताकि पुरूष प्रधान क्षेत्रों में रोजगार ढ़ूंढ़ने वाली महिलाओं को पूरा विश्वास दिलाने के साथ साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जा सके। इन्हें कागजात या दूसरे जरूरी प्रपत्रों को हासिल करने में पुलिस पूरा सहयोग देगी। हमने इनका सम्मान नहीं किया है, बल्कि इनके माध्यम से उन सभी महिलाओं से वादा किया है जो ऐसे क्षेत्रों मे रोजगार हासिल कर स्वावलंबन ढ़ूढ़ रही हैं जो अब तक पुरूष प्रधान माने जाते थे। ऐसी सभी महिलाओं से वादा है कि झांसी पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस आपके साथ है।
