हल्द्वानी: HP कंपनी के बेरोजगारों का दर्द, बोले- भाजपा की डबल इंजन सरकार ने युवाओं को छला
हल्द्वानी, अमृत विचार। 103 दिन से धरने हल्द्वानी के श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर बैठे एचपी कंपनी के कर्मचारी राज्य सरकार और श्रम विभाग की उदासीनता से आक्रोशित हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 103 दिन से धरने हल्द्वानी के श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर बैठे एचपी कंपनी के कर्मचारी राज्य सरकार और श्रम विभाग की उदासीनता से आक्रोशित हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगा चुके हैं लेकिन बहाली को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि सिडकुल पंतनगर की एचपी कंपनी में 14 साल से काम कर रहे स्थायी और अस्थायी करीब 500 कर्मचारियों को एक सितंबर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। काम पर वापस लेने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन सरकार ने कोई सुध नहीं ली। गुस्साए कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एचपी मजूदर संघ के महामंत्री भवान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। सब्सिडी में छूट लेने के बाद एचपी कंपनी सिडकुल छोड़कर जा रही है लेकिन डबल इंजन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। छह बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल सका।
उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट और संयुक्त मंत्री निर्मल पंत ने कहा कि भाजपा के 56 विधायकों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सभी ने निराश किया है। अगर जल्द सरकार ने कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं लिया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
