हल्द्वानी: किसानों ने किया आरएफसी कुमाऊं का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुंवरपुर सोसायटी, चोरगलिया व लाखनमंडी में धान की तुलाई के लिए सरकारी कांटे शुरू करने की मांग को लेकर गौलापार के किसानों ने आरएफसी कुमाऊं हरवीर सिंह का घेराव किया। आक्रोशित किसानों ने टोकन जारी होने के बाद भी धान तुलाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। आरएफसी कुमाऊं के आवास पर पहुंचे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुंवरपुर सोसायटी, चोरगलिया व लाखनमंडी में धान की तुलाई के लिए सरकारी कांटे शुरू करने की मांग को लेकर गौलापार के किसानों ने आरएफसी कुमाऊं हरवीर सिंह का घेराव किया। आक्रोशित किसानों ने टोकन जारी होने के बाद भी धान तुलाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।

आरएफसी कुमाऊं के आवास पर पहुंचे किसानों ने ज्ञापन सौंप कर कहा कि गौलापार में समितियों में धान की तुलाई के लिए जो सरकारी कांटे चालू किए गए थे। उन्हें विभाग की तरफ से बंद करा दिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने बताया कि किसानों को धान तुलाई के लिए जो टोकन वितरित किए गए थे। उनमें कई टोकनों पर धान की खरीद नहीं हो पाई है। नीरज रैक्वार ने कहा कि किसानों ने अपने घरों पर ही धान को जमा कर रखा है। किसान धान तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। मांग की गई कि धान क्रय केंद्रों को अतिशीघ्र खोला जाए। इस दौरान खेड़ा की प्रधान लीला बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, देवेंद्र सिंह नौला, दीवान सिंह सम्मल, बलवंत सिंह मेहरा आदि थे।

दो हजार कुंतल अतिरिक्त धान क्रय का लक्ष्य बढ़ा
हल्द्वानी। गौलापार और चोरगलिया में धान क्रय केंद्रों में धान क्रय का कोटा बढ़ाने को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला ने आरएफसी कुमाऊं हरवीर सिंह से मुलाकात की। आरएफसी कुमाऊं ने दो-दो हजार कुंतल अतिरिक्त धान क्रय का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल, राजेंद्र बिष्ट, राजू जांगी, दिपांशु बिनवाल, दिवान सम्भल आदि थे।

संबंधित समाचार