काशीपुर: नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। क्षेत्र की एक नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी युवक के दो दोस्तों ने भी नाबालिग को ब्लैकमेल किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। काशीपुर क्षेत्र निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। क्षेत्र की एक नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी युवक के दो दोस्तों ने भी नाबालिग को ब्लैकमेल किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काशीपुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि ग्राम गुलड़िया निवासी सादिक अली का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सादिक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। दो साल तक दुष्कर्म करने के बाद वह कहीं बाहर नौकरी करने चला गया। जाने के बाद उसने यह वीडियो अपने दो दोस्तों जावेद अली और आस मोहम्मद को दे दिया। आरोप है इन दोनों ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार