बरेली: 5000 मीटर दौड़ में आलीन और उजाला ने बिखेरी चमक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालय 46वीं एथलेटिक महिला व पुरुष प्रतियोगिता के समारोह का आरंभ राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने ध्वाजारोहण, गुब्बारे छोड़कर व कबूतरों को उड़ाकर किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। 5000 मीटर पुरुष दौड़ में मो. आलीन तो महिला दौड़ में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालय 46वीं एथलेटिक महिला व पुरुष प्रतियोगिता के समारोह का आरंभ राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने ध्वाजारोहण, गुब्बारे छोड़कर व कबूतरों को उड़ाकर किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। 5000 मीटर पुरुष दौड़ में मो. आलीन तो महिला दौड़ में उजाला प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में हिमांशु बढ़ाना प्रथम और हिमांशु यादव दूसरे स्थान पर रहे।

मंत्री छत्रपाल गंगवार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि उनके गांव के समीप के हॉकी खिलाड़ी द्वारा विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया गया है। खेल एवं खेल की भावना मनुष्य को सदैव एक बेहतर इंसान बनाती है। कुलपति ने खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से खेल के प्रति समर्पित होकर अपने उच्चतम प्रयासों को करने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर एकत्र हुए खिलाड़ियों में से 187 खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट भी 300 बेड अस्पताल के संचालक द्वारा उच्च विद्यालय के नोडल अधिकारी सुधांशु शर्मा के सहयोग से पूर्ण कराया गया। मैचों की कमेंट्री जहीर अहमद ने की। इस अवसर कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केके संखवार, सहायक कुल सचिव आनंद कुमार मौर्य व सुनीता यादव, क्रीड़ा सचिव डॉ आलोक श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ जेएन मौर्य, प्रो. विजय बहादुर यादव, प्रो. एस के पांडे, डा. एके सिंह, दीप जोशी, डॉ आभा त्रिवेदी, ओपी मिश्र, तपन कुमार वर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ राखी गुप्ता, रोहित, अलंकृता, संजीव कुमार, मो.रमजान आदि मौजूद रहे।

यह रहे परिणाम
5000 मीटर पुरुष दौड़ में आरपीडी कॉलेज मीरगंज के मो. आलीन प्रथम, अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया अमरोहा के आकाश द्वितीय व वर्धमान कॉलेज बिजनौर के सोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर महिला दौड़ में राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर की दीक्षा प्रथम व दीपा द्वितीय व केजीके कॉलेज मुरादाबाद की नीतू सैनी तृतीय स्थान पर रहीं।

800 मीटर पुरुष दौड़ में रामाबाई आंबेडकर कॉलेज गजरोला के हिमांशु बढ़ाना प्रथम, आरएसएम कॉलेज धामपुर के हिमांशु यादव द्वितीय व केजीके कॉलेज मुरादाबाद के राकेश सिंह तृतीय और 800 मीटर महिला दौड़ में आर्य खजानो देवी कॉलेज की की दीक्षा प्रथम, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर की प्रियंका द्वितीय और एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं की सुनीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 100 मीटर हीट्स का भी आयोजन किया गया।

संबंधित समाचार