रायबरेली: बाइक ने मारी अधेड़ को टक्कर, जिला अस्पताल हुआ रेफर
रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा मुख्यालय खीरों में अतरहर रोड पर अनियंत्रित बाइक सवारों ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में गम्भीर चोट आ गयी। उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के भगवंत खेड़ा बृज किशोर पुत्र गुरु प्रसाद व इन्देमऊ निवासी विमल सिंह पुत्र शारदा खीरों थाना क्षेत्र के गांव …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा मुख्यालय खीरों में अतरहर रोड पर अनियंत्रित बाइक सवारों ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में गम्भीर चोट आ गयी। उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के भगवंत खेड़ा बृज किशोर पुत्र गुरु प्रसाद व इन्देमऊ निवासी विमल सिंह पुत्र शारदा खीरों थाना क्षेत्र के गांव बरौला जरूरी काम से गए थे।
वापस लौटते समय खीरों बाजार में अतरहर रोड पर सामने से सब्जी खरीदने आ रहे हिमांचल खेड़ा निवासी दयाराम पुत्र सकठू को अपनी बाइक से टक्कर मार दी ।जिसमे दयाराम गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद दुकानदारों ने आनन फानन में पुलिस और परिजनों को सूचित किया।पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी खीरों भेजा। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रायबरेली: ट्रक समेत धोखाधड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…
रोहनिया ब्लॉक के मसौदाबाद स्थित बालाजी ट्रेडर्स से 15 दिन पहले धोखाधड़ी करते हुए ट्रक का नंबर बदलकर 600 बोरी धान लाद कर चालक उठा ले गया था। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि बीते 28 नवंबर को रोहनिया के मसौदाबाद गांव स्थित बालाजी ट्रेडर्स से ट्रक का नंबर बदलकर छह सौ बोरी धान लादकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था।
पूरी खबर पड़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: ट्रक समेत धोखाधड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…
