अयोध्या में भी बनेगा आर्ट ऑफ लिविंग का भवन: श्री श्री रविशंकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बड़ा ही भव्य राम मंदिर बन रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो राजघाट के पास आर्ट ऑफ लिविंग का एक भवन भी बनाया जाएगा। दरअसल श्रीश्री रविशंकर मंगलवार को यहां एक भंडारे में …

अयोध्या। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बड़ा ही भव्य राम मंदिर बन रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो राजघाट के पास आर्ट ऑफ लिविंग का एक भवन भी बनाया जाएगा।
दरअसल श्रीश्री रविशंकर मंगलवार को यहां एक भंडारे में शिरकत करने पहुंचे थे।

अयोध्या हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद वह वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने जन्मभूमि में भगवान राम का दर्शन किया। साथ ही राम मंदिर निर्माण के कार्य को देखकर प्रसन्नता जताई और कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य अच्छा चल रहा है। जल्द ही सभी राम भक्तों की राम मंदिर देखने मनोकामना साकार हो जाएगी।

श्री श्री ने कहा कि बहुत ही सुंदर ढंग से डेडीकेटेड इंजीनियर समर्पित होकर अपना काम कर रहे हैं। जैसे वाराणसी का एक नया रूप सामने आ रहा है वैसे ही अयोध्या का भी देखने को मिलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग का एक भवन अयोध्या में बनाने का विचार है। भविष्य में अयोध्या धाम में बनने वाले राजघाट के पास आर्ट ऑफ लिविंग के भवन बनवाया जाएगा।

इन गरीबों पर भी जरा हो जाएं नजरें इनायत!

गरीबों को आवास देने के लिए जहां केंद्र सरकार एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। वहीं नीति व नियम के चक्कर में विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत सराय चैमल में कुछ गरीब परिवार खुले आसमान में पल्ली लगाकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं, जिनके ऊपर अधिकारियों की नजरे इनायत नहीं हो रही है। इनके बारे में अधिकारी वर्षों से सिर्फ नियम व कानून बताकर टालने में जुटे हुए हैं।… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: कच्चा मकान गिरने के बाद खुले आसमान में जीने को मजबूर, जानें पूरा मामला…

 

 

संबंधित समाचार