हरदोई: सड़क हादसे में महिला की मौत, मातम में बदल गई शादी की खुशियां
पाली (हरदोई)। बेटी के हांथ पीले करने जा रही मां की रोड मार्ग दुर्घटना में सोमवार की रात मौत हो गयी। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में मौत होने की सूचना जिसने भी सुनी वह नियति को कोसता नजर …
पाली (हरदोई)। बेटी के हांथ पीले करने जा रही मां की रोड मार्ग दुर्घटना में सोमवार की रात मौत हो गयी। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में मौत होने की सूचना जिसने भी सुनी वह नियति को कोसता नजर आया।
पाली कस्बे से सटे गांव भगवन्तपुर निवासी जय प्रकाश सिंह की बेटी शशि की शादी सोमवार को थी। बेटी की शादी जय प्रकाश ने अपनी बहन के बेटे ऋषि निवासी जगतपुर नकटौरा के साथ तय की थी। 13 दिसम्बर को शादी की तिथि तय हो गयी थी। शादी का कार्यक्रम शाहाबाद के मैरिज लॉन में से होना था। रिश्तेदार व सगे संबंधी भी आ गए थे। घर के सदस्य व लड़की के साथ सभी शाहाबाद मैरिज लॉन पहुँच गए थे।
मगर लड़की की मां बड़ी बिटिया व चाचा नेकू सिंह, सात वर्ष का पौत्र ऋषभ व बेटे का दोस्त चालक अनुराग एक कार से जगतपुर नकटौरा में कुछ रस्म अदायगी करने गए थे। वहां से वापस आकर घर मे रखा कुछ सामान लेकर शाहाबाद के लिए घर से खुशी खुशी निकले थे।माँ के दिल मे बेटी को विदा करने और कन्या दान करने की हसरतें उछल रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कस्बे से कुछ दूर गर्रा पुल के आगे शाम साढ़े सात बजे के करीब जैसे ही कार अतरजी मोड़ के पास पहुँची, शाहाबाद की तरफ से आ रही गन्ना लदे एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने बड़ी बिटिया को मृत घोषित कर दिया। कार चालक अनुराग गंभीर घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार में मौजूद सात वर्षीय ऋषभ बाल बाल बच गया। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः अवैध खनन करने पर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज
