लखनऊ: अमीनाबाद के कूल कॉर्नर में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ घाटा
लखनऊ। अमीनाबाद में हनुमान मंदिर के पास एसआर कूल कॉर्नर दुकान में आज बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की …
लखनऊ। अमीनाबाद में हनुमान मंदिर के पास एसआर कूल कॉर्नर दुकान में आज बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो से तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा किराने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिस सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
बता दें, लखनऊ के अमीनाबाद स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कूल कॉर्नर दुकान से बुधवार सुबह काले धुएं के साथ आग की लपटें निकलती देख आस-पड़ोस के लोगों ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास तो किया लेकिन आग पर काबू न पा सके तभी इस सूचना को दमकल के पास भेजा गया।
दमकल जब तक पहुंची तब तक आग की तपिश से फ्रिज का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। जिससे उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया।
पढ़ें- मुरादाबाद : धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, महिला ने एसएसपी लगाई सुरक्षा की गुहार
करीब 6 महीने पहले ही शुरू हुआ था कूल कॉर्नर
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि 6 महीने पहले ही दुकान मालिक ने कूल कॉर्नर का काम शुरू किया था। इसके पहले उसमें कपड़े की दुकान चलाता था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में फुटपाथ पर है जो बहुत घनी है। दुकानों में पायल सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं है।
समय रहते आग पर काबू पाने से मोहन मार्केट को बचाया गया
कोलकाता सिटी मोहन मार्केट है। अगर समय रहते आग पर काबू न पाते तो पूरी मोहन मार्केट जलकर खाक हो जाती। आग की विकराल लपटें निकल रही थी। दमकल कर्मियों ने आगे और पीछे से लगकर फायर फाइटिंग शुरू की।
