आंध्र प्रदेश: गोदावरी में बस दुर्घटना में 8 की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एलुरू। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में बुधवार को एक सरकारी बस के नदी में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये। यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस जन्गारेद्दीगुदेम के पास जिलेरु नदी में पलट गयी। …

एलुरू। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में बुधवार को एक सरकारी बस के नदी में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये। यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस जन्गारेद्दीगुदेम के पास जिलेरु नदी में पलट गयी।

पुलिस ने बताया कि बस अस्वरावपेता से जन्गारेद्दीगुदेम जा रही थी। यह बस नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। पुलिस के अनुसार इस घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गयी है, जिनमें पांच महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि उस बस में 30 यात्री थे। सभी शवों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाल लिया गया है। लापता व्यक्तियों की तलास में अभियान शुरू किया गया है।

इसे भी पढे़ं…

एनटीपीसी ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन आधारित माइक्रोग्रिड परियोजना की शुरू

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता