बाराबंकी: जिला जज ने सिरौली गौसपुर ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण, दिया ये आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। जिला जज ने सिरौली गौसपुर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं के साथ की बैठक। बुधवार को जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव सीजेएम के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील पहुंचकर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट पर लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। जिला जज ने तहसील पारिजात सभागार में अधिवक्ताओं के साथ …

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। जिला जज ने सिरौली गौसपुर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं के साथ की बैठक। बुधवार को जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव सीजेएम के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील पहुंचकर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट पर लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी ली।

जिला जज ने तहसील पारिजात सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश अर्पिता साहू उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता काशी प्रसाद द्विवेदी त्रिपुरारी नाथ मिश्रा राना सिंह विनोद सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

टिकैतनगर (बाराबंकी) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक पूरेडलई के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर ब्लाक संसाधन केन्द्र खुटौली मे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भारी संख्या में आए शिक्षको ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। खंड शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन पुन: प्राप्त करना हमारा संवैधानिक अधिकार और नैतिक दायित्व भी है। पुरानी पेंशन बहाल न करना शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय बनाने जैसा है।

ब्लॉक मंत्री मान सिंह ने कहा कि आंदोलन का शंखनाद हो चुका है, पुरानी पेंशन शिक्षक का अधिकार है, सरकार को इसे देना ही होगा। शिक्षकों ने एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, पुरानी पेंशन समाप्त कर सरकार ने कर्मचारी और शिक्षकों को दिहाड़ी मजदूर बना दिया है। कोषाध्यक्ष तेज नारायण जायसवाल,ने कहा कि कैशलेश चिकित्सा सुविधा, सभी विद्यालयों में फर्नीचर, बिजली पंखे, पीने का शुद्ध पानी, एवं विद्यालय की चहारदीवारी उपलब्ध करायी जाए। प्रमोद सिंह, अनुराग शर्मा, मोहम्मद अशरफ, अवधेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार