रुद्रपुर: 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष व त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के उद्देय …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी किये हैं।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष व त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के उद्देय से सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम पंत की अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ था। जिसमें कई जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे थे।
अनुपस्थित अधिकारियों के नाम – सहायक अभियंता लोनिवि रुद्रपुर रमेश सिंह मेहरा, पशु चिकित्साधिकारी ऊधमसिंह नगर डॉ. निशान्त शर्मा, सहा श्रमायुक्त रुद्रपुर विपिन कुमार, सहायक आयुक्त राज्यकर ज्ञानचंद्र, सहायक प्रोफेसर सभसि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर डॉ. राजेश कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर सुबोध कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय, सहायक प्रोफेसर संतोष कुमार अनल, सहायक प्राध्यापक जीबी पन्त महाविद्यालय पन्तनगर डॉ. रवि प्रकाश मौर्या, जेसी बडोला, प्रधानाध्यापक राउमावि. किच्छा माधवेन्द्र कुमार सारस्वत, अधि. अभि. सिंचाई खण्ड रुद्रपुर दीक्षांत, उपनियंत्रक कार्यालय प्रधानाध्यापक राउमावि सरकड़ा शिवशंकर पाण्डे, प्रधानाध्यापक राउमावि नगला तराई दिनेश कुमार गंगवार, प्रधानाध्यापक राउमावि जादवपुर राकेश बाबू नगायच, सह प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय पंतनगर डॉ. रवि किशन, सहा. अभि. लोनिवि काशीपुर आरपी उपाध्याय, सहा. अभि. सिंचाई खण्ड काशीपुर विवेक शर्मा, सहा. अभि. लोनिवि काशीपुर शंकर सिंह जड़ौत, राधे हरि स्ना. महाविद्यालय काशीपुर किशोर चन्द्र जोशी, सहा. अभि. नलकूप खण्ड बाजपुर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सहा. आयुक्त राज्यकर रुद्रपुर आशीष कुमार ठाकुर, पशु चिकित्साधिकारी काशीपुर मुकेश कुमार दुम्का एवं सहायक प्रोफेसर राधे हरि रा. स्ना. महाविद्यालय काशीपुर प्रमोद जोशी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गये हैं।
