हल्द्वानी: कंट्रोल पैनल हुआ धुआं, 11 घंटे बाद जला बल्ब
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग के पुराने उपकरणों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार तड़के सुभाष नगर बिजलीघर के कंट्रोल पैनल से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे नवाबी रोड और सेंटपॉल फीडर बंद हो गए। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक 20 हजार से भी ज्यादा की आबादी को दुश्वारियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग के पुराने उपकरणों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार तड़के सुभाष नगर बिजलीघर के कंट्रोल पैनल से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे नवाबी रोड और सेंटपॉल फीडर बंद हो गए। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक 20 हजार से भी ज्यादा की आबादी को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
सर्दी के मौसम में बिजली का भार ज्यादा नहीं रहता है। बावजूद इसके विभाग के उपकरण जवाब दे रहे हैं। 11 घंटे बिजली नहीं आने से नवाबी रोड और सेंटपॉल फीडर से जुड़े घरों के लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बिजली नहीं आने से कई घरों में पानी की सप्लाई रुक गई। उन्हें पानी के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा। कई कार्यालयों में काम प्रभावित हो गया।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कंट्रोल पैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण दो फीडर बंद हो गए थे। उन्हें चालू कर लिया गया है। पैनल को गुरुवार तक पूरी तरह से ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान सप्लाई बाधित न हो, इसका प्रयास रहेगा।
