बरेली: जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अनुराधा प्रथम
बरेली, अमृत विचार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के क्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा देश भक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। भाषण प्रतियोगिता में जनपद के सभी 15 विकास खंडों से चयनित होकर आए प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों …
बरेली, अमृत विचार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के क्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा देश भक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। भाषण प्रतियोगिता में जनपद के सभी 15 विकास खंडों से चयनित होकर आए प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह के दिशानिर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि समाज सेविका कीर्ति कश्यप, अल्का सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, समाज सेवक भूपेन्द्र सिंह और कवि रोहित राकेश ने स्वामी विवेकानंद और वीणा वादिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में हृदेश तोमर, रवेंद्र पाल सिंह, डा. किरण कुमारी, ओमपाल सिंह रहे। जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने सभी अतिथियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भारत के संविधान का स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुराधा वर्मा, द्वितीय स्थान पर सुबोध भदौरिया और तृतीय स्थान पर ऋ षि देव ने प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम आए प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीए राजेश्वरी मीना और एनवाईवी मोहित शर्मा का सहयोग रहा। इसके साथ ही जल को संरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे कैच द रैन कार्यक्रम का भी शुरूआत की गई। इस मौके पर एनवाईवी सुनील, मानवेंद्र सिंह, कृष्णपाल, हरिओम, अरुणदेव, विनोद, पंखुड़ी, किरणबाला, अरबाज आदि मौजूद रहे।
सात शाम श्यामा श्याम के नाम साप्ताहिकी का आयोजन 20 दिसंबर से
श्री राधा संकीर्तन मंडल के सानिध्य में सात शाम श्यामा श्याम के नाम साप्ताहिकी का आयोजन 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर होने जा रहा है । त्रिवटीनाथ मंदिर के हाल में हुई बैठक में मंडल के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस बार साप्ताहिकी में सात दिवसों पर सात अलग अलग महोत्सव का आयोजन होगा। इस बार साप्ताहिकी का समापन होली उत्सव मनाकर किया जाएगा। साप्ताहिकी में ठाकुर जी के भजनों की अमृत वर्षा मंडल के ही गायकों द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में गिरिराज पूजन, नंदोत्सव, माखनलीला , महारास आदि कार्यक्रम होंगे। बैठक में रिशुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, प्रेम शंकर, राजीव बस आदि लोग उपस्थित रहे।
