हल्द्वानी: निजीकरण के खिलाफ गरजे बैंककर्मी, आज और कल कामकाज ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। पूरे कुमाऊं में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। नैनीताल रोड स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित होकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। पूरे कुमाऊं में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं।

नैनीताल रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।

नैनीताल रोड स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित होकर बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन की हल्द्वानी इकाई के उप महासचिव कुलदीप सिंह बवेजा ने कहा कि सरकार की निजीकरण की नीतियां आने वाले समय में बैंकर्स के साथ ही आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब बनेंगे। निजीकरण के बाद बैंक कर्मचारियों की मेहनत का मुनाफा बैंक मालिकों के हाथ में जाएगा। इसका संगठन विरोध कर रहा है। यही वजह है कि सरकार को चेताने के लिए कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं।

संबंधित समाचार