अयोध्या: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, गांजा, बाइक और तमचा बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना गोसाईगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी हुई चार मोटरसाइकिल, एक किलो गांजा व देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार तीन आरोपी अयोध्या जनपद व एक अम्बेडकरनगर का निवासी है। चारों पर विभिन्न धाराओं में केस …

अयोध्या। जिले के थाना गोसाईगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी हुई चार मोटरसाइकिल, एक किलो गांजा व देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार तीन आरोपी अयोध्या जनपद व एक अम्बेडकरनगर का निवासी है। चारों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इन पर कई थानों में केस दर्ज हैं।

गुरुवार को जोगापुर समदा नहर के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिन्टू (27), आत्माराम (23) निवासी अचकवापुर थाना गोसाईगंज, अंकुर पाण्डेय (40) निवासी बेलवारी खान थाना गोशाईगंज व ओम प्रकाश वर्मा (45) निवासी जलालपुर थाना अहिरौली अंबेडकरनगर के रूप में हुई।

पढ़ें: सीतापुर: चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे को दबंगों ने मारी गोली

मिन्टू से एक तमंचा 12 बोर 2 कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। आत्मराम से 500 ग्राम व अंकुर पाण्डेय से 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।

नम्बर से पहचानिए अपनी बाइक…

  • UP42-Z3621
  • UP45-J0858
  • UP50-AV7385
  • UA08-A9712

अयोध्या वालों को रहा सीएम योगी का इंतजार, जानें क्यों?

उत्तर प्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जहां आगमन हुआ। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का नगरवासी इंतजार ही करते रहे। अयोध्या को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मेजबानी में दस अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिये खूब सजाया गया था। मीडिया रिपोर्टों में भी बताया गया था कि योगी बुधवार को दोपहर बाद आयोध्या पहुंचकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राम जन्मभूमि पर रामलला की पूजा में शामिल होंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार