मुरादाबाद : साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। अधिवक्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर साथी अधिवक्ता को हत्या के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके साथी अधिवक्ता रामवीर सिंह पर कुछ लोगों ने हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में घटनाक्रम की तारीख और जो समय दिया गया है, …

मुरादाबाद। अधिवक्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर साथी अधिवक्ता को हत्या के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके साथी अधिवक्ता रामवीर सिंह पर कुछ लोगों ने हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में घटनाक्रम की तारीख और जो समय दिया गया है, उस समय अधिवक्ता अपने घर में मौजूद थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मांग करते हुए कहा कि सीसीटीवी और कॉल डिटेल की जांच कराई जाए। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से साथी अधिवक्ता को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार