लखनऊ: ऐशबाग में अवैध निर्माण पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया योजना में तीन भूखंडों पर अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। खाली करायी गयी इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने पांच भूखंडों 68 जी, 68 एफ, 68 जे, …
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया योजना में तीन भूखंडों पर अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। खाली करायी गयी इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।
प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने पांच भूखंडों 68 जी, 68 एफ, 68 जे, 68 के और 68/6 पर पूर्व में पुर्नप्रवेश की कार्रवाई की थी, लेकिन मौके पर विवाद होने से इनमें से तीन भूखंडों पर अवैध निर्माण नहीं हटाए जा सके थे।
कार्रवाई के दौरान वहां रहने वाले अवैध कब्जेदारों को बेदखल करते हुए प्राधिकरण ने भूमि पर पूरी तरह कब्जा ले लिया। यह कार्रवाई अवर अभियंता, सहायक अभियंता तथा क्षेत्रीय अमीन की उपस्थिति में की गई। खाली करायी गई भूमि का बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक है।
लखनऊ: जमीन दिलाने के नाम पर हुई 2.84 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
जमीन दिलाने के नाम पर गोमती नगर के विपुलखंड निवासी आशीष पटेल से दो करोड़ 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले तान्या डेवलपर्स के निदेशक धर्मेंद्र वर्मा को गोमती नगर पुलिस ने सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के जयसिंहपुर का रहने वाला है।
