रुद्रपुर: छत्तीसगढ का 68 किलो गांजा खपाने पहुंचे थे उत्तराखंड, धरे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को मिली सटीक सूचना के चलते छत्तीसगढ़ से 86 किलो गांजा लेकर उत्तराखंड पहुंचे दो लोग पकड़े गए। सुकमा से गांजा ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हलांकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रांसपोर्टर समेत चार आरोपित फरार हो गए। गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 86 लाख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस को मिली सटीक सूचना के चलते छत्तीसगढ़ से 86 किलो गांजा लेकर उत्तराखंड पहुंचे दो लोग पकड़े गए। सुकमा से गांजा ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हलांकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रांसपोर्टर समेत चार आरोपित फरार हो गए।

गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस पर गुरुवार सुबह सीओ सिटी अमित कुमार, एसओजी प्रभारी कमलेश भटट के नेतृत्व में एसओजी ने किच्छा रोड, बगवाड़ा में डीटीडीसी कोरियर के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन यूके-06-सीबी-4683 को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक वाहन को पीछे मोड़ने लगा। शक होने पर पुलिस और एसओजी कर्मियों ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो युवकों को दबोच लिया।

तलाशी में पिकअप वाहन से एसओजी को 88 पैक गांजा बरामद हुआ। जिसे तोलने पर वह 68 किलो निकला। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम ग्राम कनकरी, शीशगढ़, बरेली निवासी राजेंद्र मोर्य पुत्र छेदालाल और भैरपुरा, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह बताया।

बताया कि वह गांजा लेने के लिए भूरारानी निवासी रमेश साहनी पुत्र बाबू साहनी के साथ छत्तीसगढ़ के सुकमा गए थे। पूर्व में भी वह कई बार वहां से गांजा ला चुके हैं। बताया कि गांजा उन्हें रमेश साहनी के भाई भूरारानी निवासी राकेश साहनी उर्फ पेंटर व वहीं के ही मुकेश साहनी पुत्र धुरी साहनी को देना था। तस्करी में पीकेएस ट्रांस्पोर्ट के पिकअप वाहन स्वामी खेड़ा, वार्ड नंबर पांच निवासी सुरेंद्र गिरी पुत्र राजपाल गिरी का भी शेयर है।

संबंधित समाचार