रामनगर: स्कूटी में खपाने जा रहे थे कच्ची शराब, दो गिरफ्तार
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी में कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि 144 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ बिलाल निवासी गैस गोदाम, तेलीपुरा और शाह आलम सलमानी निवासी चिल्किया को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को …
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी में कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि 144 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ बिलाल निवासी गैस गोदाम, तेलीपुरा और शाह आलम सलमानी निवासी चिल्किया को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल गगन भंडारी, हेमंत सिंह, संजय सिंह शामिल रहे।
