अयोध्या: चोरी की 20 बाइकें बरामद, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पुलिस ने गुरुवार को बाइक चुराने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई 20 बाइकें बरामद की है। आरोपियों से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। थाना रौनाही, थाना कोतवाली नगर व स्वात टीम ने …

अयोध्या। पुलिस ने गुरुवार को बाइक चुराने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई 20 बाइकें बरामद की है। आरोपियों से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। थाना रौनाही, थाना कोतवाली नगर व स्वात टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रौनाही के पास स्थित पुलिया बहद ग्राम कोला में चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। उसने पूछताछ में अपने साथियों का नाम बताया तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान बबलू उर्फ संदीप (32), रवी कुमार हेला (25), विपिन रावत (26) निवासी ग्राम सनेथू थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या, रोहित शर्मा (34) निवासी सिरसिंडा थाना कोतवाली अयोध्या, निखिल रावत (21) निवासी बिहारीपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या, गौतम (19) निवासी गौरा ब्रह्मनान थाना रौनाही, करन कुमार रावत (23) ग्राम बिहारीपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या व श्रवण यादव (23) निवासी मोफिया लाला का पुरवा सनेथू थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या के रूप में हुई। आरोपी बबलू से एक देसी तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस और रोहित से चाकू बरामद हुआ है। सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

जीआईसी मैदान से 19 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

अयोध्या। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर तक महानगर में जगह- जगह भारत माता पूजन व वंदे मातरम गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में 19 दिसंबर को जीआईसी मैदान में भारत माता पूजन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को अमृत महोत्सव समिति के संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा भारत के स्वतंत्रता के लिए हजारों वीरों ने बलिदान दिया है, लेकिन अंग्रेज इतिहासकारों ने इतिहास में झूठ लिखते हुए समाज में इन वीरों के प्रति मनगढ़ंत कहानियां लिखी हैं। हमें सही इतिहास को समाज के सामने लाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कल देशभर के करीब 100 मेयर करेंगे रामलला का दर्शन

संबंधित समाचार