बदायूं: जिले की 140 बैंक शाखाओं में पड़े ताले, 300 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन के आह़वान पर आज गुरूवार को बैकों के निजीकरण के खिलाफ पीएनबी मंडल कार्यालय बदायूं पर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। इस दौरान सभी प्रमुख बैकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। इस हड़ताल में सभी प्रमुख बैंकों के …

बदायूं, अमृत विचार। यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन के आह़वान पर आज गुरूवार को बैकों के निजीकरण के खिलाफ पीएनबी मंडल कार्यालय बदायूं पर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। इस दौरान सभी प्रमुख बैकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। इस हड़ताल में सभी प्रमुख बैंकों के तमाम संगठनों ने एक साथ निजीकरण का विरोध किया। यह उनके द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिसका जिले में पूरा असर रहा। इस हड़ताल में बैंकों की 140 शाखाओं पर ताले झूलते रहे। इस हड़ताल की वजह से करीब 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

इस संबंध में प्रांतीय सहायक महामंत्री ओतपाल सिंह ने अपनी मांगों के संबंध में बताया कि बैंक के निजीकरण से कर्मचारी प्रभावित होंगे। इसलिए इसे रोका जाए और बैंक में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। ऋणों की वसूली की जाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी और बैंक के हित में नहीं है। बैंकों को सबलता प्रदान करने के लिए इन उपायों को किया जाना चाहिए।

इस मौके पर एआईबीओसी के अध्यक्ष अनिल कुमार मेहा, एआईपीएनबीओएफ के अध्यक्ष गौतम दास व पीएनबीएसए के अध्यक्ष शिवकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि निजीकरण उनके और बैंक के हित में नहीं है। संगठन इसे स्वीकार नहीं कर सकता। इसके अलावा आंदोलन की भूमिका में रहे सुरेंद्र कुमार सोनी मंडल सचिव एआईपीएनबीओ एफ, घनश्याम सिंह चौहान मंडल सचिव एआईबीओसी, मुकेश कुमार आदि ने हड़ताल का बेहद सफल बताया और कहा कि पहले दिन की भांति दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल के कारण बैंक ग्राहकों को हुई भारी परेशानी
बैंक की हड़ताल के कारण बैंक से जुड़े ग्राहक और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हांलाकि बैंक कर्मियों ने इस हड़ताल की पहले ही घोषणा कर रखी थी। बावजूद तमाम लोग जिनको हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी, उन लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

एटीएम भी रहे बंद आम लोगों को भारी परेशानी
हड़ताल को प्रभावी बनाने को एटीएम के भी रहे शटर बंद
बैंक कर्मी और अधिकारियों की निजीकरण को लेकर विरोध में हड़ताल जारी है। अपनी हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए हड़तालियों ने एटीएम के शटर भी बंद रखे। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार