मुरादाबाद : नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। गांव रामूवाला गणेश के सामने गुरुवार को नहर टूटने से पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। जिस पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के किसान नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रामू वाला गणेश के सामने नहर टूटने …

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। गांव रामूवाला गणेश के सामने गुरुवार को नहर टूटने से पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। जिस पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के किसान नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रामू वाला गणेश के सामने नहर टूटने से आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

तुमडिया बांध से निकलने वाली बड़ी नहर से पशुपति लिमिटेड के पास से छोटा माइनर फरीदनगर, ठाकुरद्वारा, रामूबाला गणेश, साहबगंज, कलेवाला, माधोवाला की भूमि की सिंचाई के लिए छोटा माइनर निकाला गया है जो कि दो दिन से रामूवाला के सामने टूटी हुई है। खेतों में पानी घुसने से गेहूं सरसों, बरसीम आदि की फसल जलमग्न हो रही है, लेकिन सिंचाई विभाग किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिस पर किसानों ने स्वयं मिट्टी के कट्टे लगाकर टूटी नहर बंद की है।

उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रीतम सिंह ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार को अवगत कराया। जिस पर जेई ने नहर को बंद कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में महिपाल सिंह, मौनी चौहान, सपना चौधरी, संजय चौधरी, देवराज सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर कल तक टूटी हुई नहर को बंद नहीं किया गया तो किसान उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने नहर से हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

संबंधित समाचार