रामपुर: डूंगरपुर प्रकरण में 21 जनवरी को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के नौ मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी-एमएलएए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि सपा सांसद …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के नौ मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी-एमएलएए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि सपा सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि गंज थाना के अंतर्गत बनी डूंगरपुर बस्ती में सपा शासनकाल में उन्होंने बस्ती के मकानों पर बुलडोजर चलवाया था। वहां के रहने वालों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। आजम खां की जमानत इन मामलों मं मंजूर हो चुकी है। गुरुवार गंज थाने में दर्ज नौ मुकदमों में सपा सांसद आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है।

संबंधित समाचार