मप्र में सीआरआईएफ के तहत विभिन्न सड़कों के लिए निधि मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क एवं ढ़ांचागत निधि-सीआरआईएफ के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के वास्ते मध्य प्रदेश की विभिन्न सड़क योजनाओं के निर्माण के लिए निधि मंजूर की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कलवाना नहर से प्रतापपुर बर्धा रोड जंक्शन में 14.73 किमी लंबी …

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क एवं ढ़ांचागत निधि-सीआरआईएफ के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के वास्ते मध्य प्रदेश की विभिन्न सड़क योजनाओं के निर्माण के लिए निधि मंजूर की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कलवाना नहर से प्रतापपुर बर्धा रोड जंक्शन में 14.73 किमी लंबी सडक के निर्माण के लिए सीआरआईएफ के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में 28.09 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं।

चिनौर-करहिया रोड और करहिया से भितरवार की 32.80 किमी लम्बी सड़क के निर्माण के लिए इसी वित्त वर्ष के दौरान सीआरआईएफ से 74.81 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ ही 34.69 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 23 किमी लंबी कुंडम निवास सड़क तथा 55.92 करोड़ रुपए से चांदपुर चिरारई बलेह धनगौर बंसा कला की 30 किमी लंबी सड़क के विकास को मंजूरी दी गई है।

ब्योहारी- मॉडल गांव-न्यू सप्तमर्ग का धंडोक्वि-तिखुवा-अलहरपिनिया के बीच 45 किमी सड़क योजना के लिए 87.37 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में जवसियापंथ से फतेहाबाद से चंद्रावतीगंज तक 17 किमी लंबी सड़ के लिए सीआरआईएफ के तहत 41.99 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

इसी तरह से 33.44 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ वाराणसी नागपुर सड़क पर रीवा शहर में सिमरन चौराहा में 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर के तीसरे चरण के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़े-

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले- मानवीय रिश्तों का दुश्मन है लव जिहाद

संबंधित समाचार