पेंशनर्स को अधिक सहूलियत के लिए जालौन प्रशासन हुआ तत्पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में शुक्रवार को पेंशनर्स दिवस पर प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स को अधिक से अधिक सहूलियत देकर उनका काम समय से पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कोषागार परिसर में किया गया। …

जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में शुक्रवार को पेंशनर्स दिवस पर प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स को अधिक से अधिक सहूलियत देकर उनका काम समय से पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कोषागार परिसर में किया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पेंशन के मामले लंबित हैं, उनपर माननीय दृष्टिकोण अपनाते हुए काम किया जाए और समय से पूरा करें। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व ही पेंशन के पूर्व प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्रवाई कर ली जाए। ताकि संबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की तिथि को देयों का भुगतान कर दिया जाए ताकि कर्मचारियों को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बुधवार को पेंशनर की समस्याएं सुनेंगे और समय बद्ध निस्तारण करेंगे। नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए और कोषाधिकारी को अपने कार्यालय में एक कंट्रोल रूम नंबर जारी करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग व्यक्ति आने में सक्षम नहीं है वह व्यक्ति कंट्रोल रूम के माध्यम से अपनी शिकायत का निस्तारण करा सकते हैं। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार इतनी दूर आते हैं, अगर आने में सक्षम नहीं है तो आप नजदीकी जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन भी जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं।

पढ़ें: आरक्षण सहित निषादों की अन्य समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता: अमित शाह

जिलाधिकारी ने उपस्थित पेंशनरों ने कहा कि आप लोगों का हम सब पर आशीर्वाद बना रहे हम सभी इसी तरह कार्य करते रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि आप लोगों को पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो सीधे मुझसे मिल सकते हैं। सभी पेंशनर्स को मेरी शुभकामनाएं व दीर्घायु हो और अपना अर्शीवाद बनाए रखें, मेरे विभाग से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन यू.पी. गर्वनमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष शिवराम तिवारी और हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष अंगद सिंह कुशवाह को पदाधिकारीगणों ने गत पेंशनर दिवस में उठाई गई समस्याओं को वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एक माह के अन्दर निष्तारित करवाने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार