गदरपुर: मां की गोद से दुधमुहे बच्चे को छीनकर भागा युवक, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। गदरपुर में मां की गोद से दुधमुहे बच्चे को छीन ले जाने का मामला सामने आया है। बच्चे के अपहरण की सूचना से जहां क्षेत्र में हड़कंप है वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह अपने …

गदरपुर, अमृत विचार। गदरपुर में मां की गोद से दुधमुहे बच्चे को छीन ले जाने का मामला सामने आया है। बच्चे के अपहरण की सूचना से जहां क्षेत्र में हड़कंप है वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह अपने ढाई माह के बेटे को टीका लगवाने के लिए मुख्य बाजार स्थित सिनेमा वाली गली में आशा कार्यकर्ती के घर पहुंची थी। बच्चे को टीका लगवाने के बाद वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी।

उसी दौरान एक युवक उसकी गोद से बच्चे को छीनकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महिला को काफी देर तक कुछ भी समझ नहीं आया जिसके चलते वह शोरगुल भी नहीं मचा पायी। कुछ देर बाद उसने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण और उसका पति मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी।

सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां आसपास के लोगों से इस घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी गई है। घटना के सम्बंध में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गयी हैं जो नगर व आसपास में तलाश के जुट गयी हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जायेगा। वहीं समाचार लिखे जाने तक परिजन द्वारा थाने में लिखित तहरीर नहीं दी थी।

संबंधित समाचार