बहराइच: 11 पोलिंग पार्टियां निपटाएंगी तीन पंचायतों के उपचुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में दो ब्लॉकों के दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव व एक स्थान पर सामान्य निर्वाचन मे लगाए गए कार्मिकों को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने शुचिता पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के टिप्स दिए। जिले के नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरसिया व जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनई मे …

बहराइच। जिले में दो ब्लॉकों के दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव व एक स्थान पर सामान्य निर्वाचन मे लगाए गए कार्मिकों को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने शुचिता पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के टिप्स दिए। जिले के नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरसिया व जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनई मे ग्राम प्रधान के उपचुनाव जबकि सी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपूरपुर में सामान्य निर्वाचन 20 दिसंबर को होंगे।

उपचुनाव व सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए मतदान व मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता, फर्जी वोटरों की पहचान, अराजक तत्वों से निपटने के तौर तरीके समेत विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों ने कार्मिकों को प्रशिक्षित किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 11 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। इसमें 9 पोलिंग पार्टियां चुनाव में लगेंगे। 2 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।

पढ़ें: बहराइच: हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 23 साल बाद सुनाया फैसला

प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी व प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी समेत चार लोग रहेंगे। काकी मतगणना में भी 4 टेबल टेबल लगेंगे और इसमें भी 4 लोग रहेंगे। 19 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान चलेगा। 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग पार्टी में एक एक महिला कार्मिकों को भी शामिल किया गया है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

जिले में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के साथ जोनल मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। प्रत्याशी के अलावा एजेंट की मतगणना कच्छ में प्रवेश कर पाएंगे।

संबंधित समाचार