सपाई संस्कारों की सच्ची तस्वीर हैं बर्क के बोल: अदिति सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयान को भाजपा ने सपाई संस्कारों की सच्ची तस्वीर बताया है। कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाली रायबरेली से विधायक अदिति …

लखनऊ। देश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयान को भाजपा ने सपाई संस्कारों की सच्ची तस्वीर बताया है। कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाली रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बर्क का बयान महिलाओं का अपमान है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बर्क ने एक बयान में कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वे और ज्यादा आवारगी करेंगी। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये अदिति ने कहा कि बर्क जैसे वरिष्ठ समाजवादी नेता का यह बयान सपाई संस्कारों की सच्ची तस्वीर को पेश करता है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सपा की महिलाओं के प्रति कैसी सोच है।

अदिति ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ‘नई हवा और नई सपा’ की बात भले ही करते हैं पर अब भी इस पार्टी की सोच मध्ययुगीन है, जहां महिलाओं को महज भोग-विलास की वस्तु समझा जाता था और पुरुष के लिए वह निजी जागीर थी। उन्होंने कहा कि बर्क जैसे सपा नेता जब तक सत्ता और सियासत में रहे महिलाएं असुरक्षित ही रहेंगी।

पढ़ें: मुरादाबाद: पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, मृतक के पिता बोले- बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों ने किया हाइवे जाम

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सुखद है कि राज्य में योगी राज है। यहां महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए योगी आदित्यनाथ जैसे संत मुख्यमंत्री संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी को सपाइयों की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आवारगी से निजात दिलाई है।

संबंधित समाचार