हल्द्वानी: चुनाव में सिर्फ 30.80 लाख ही खर्च कर सकेगा प्रत्याशी
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव-2022 में प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी को लेकर अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को बागजाला स्थित ईटीसी प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य कोषाधिकारी/ मास्टर ट्रेनर व्यय दिनेश राणा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मकसद चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का अनुवेक्षण व नियंत्रित करना मुख्य उद्देश्य है। चुनाव के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव-2022 में प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी को लेकर अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को बागजाला स्थित ईटीसी प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य कोषाधिकारी/ मास्टर ट्रेनर व्यय दिनेश राणा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मकसद चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का अनुवेक्षण व नियंत्रित करना मुख्य उद्देश्य है।
चुनाव के दौरान प्रत्याशी के खर्च पर पैनी नजर रखी जाये। प्रत्याशी जो भी खर्च करेगा उसकी जानकारी नोडल अधिकारी एकाउंट को देगा। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव में 30.80 लाख रुपये खर्च कर सकता है। किसी भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च को नामांकन दिवस से उसके खाते में जोड़ा जायेगा। मतदान तक जो भी रैलियां, बैठक की जाये तो उनमें स्पष्ट वीडियोग्राफी की जाये ताकि पंडाल, कुर्सी, मेज, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, माईक, वाहन, जलपान आदि का खर्च स्वीकृत रेट लिस्ट के अनुसार जोड़ा जा सके। इस दौरान एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एमसीएमसी, एकाउंटस आदि टीमो के 300 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।
वाहन, माइक, लाउडस्पीकर की भी लेनी होगी अनुमति
मास्टर ट्रेनर दिनेश राणा ने बताया कि प्रत्याशी को वाहन, माइक, लाउडस्पीकर के लिये अनुमति लेनी होगी और इसकी एक कॉपी एकाउंट अधिकारी को देनी होगी। ताकि इनका खर्च भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाये। इसी तरह प्रचार सामग्री में भी प्रिंट लाइन के साथ प्रचार सामाग्री की संख्या लिखनी जरूरी होगी। प्रकाशक से स्वीकृति एवं बिल रिटर्निंग अधिकारी व व्यय टीम को देना होगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति निर्धारित रकम से ज्यादा नगदी लेकर सफर नहीं करेगा। यदि जरूरी होगा तो नगदी का सर्टिफिकेट लेकर चलना होगा वरना नगदी सीज कर दी जायेगी।
नैनीताल में किया बूथों का निरीक्षण
नैनीताल। उप जिला अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन, सीओ संदीप नेगी ने शुक्रवरको शहरी क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा के लिये सहायक निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिये गये हैं। जो अपने-अपने बूथों पर जाकर बीएलओ के सुपर विजन में दिये दायित्वों का निर्वहन करेंगे ।
