सहारनपुर: भ्रष्टाचार के आरोप में मुजफ्फरनगर डीएसओ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि सरकारी पाइपलाइन से पिछले दो साल में एक लाख लीटर पेट्रोल और डीजल की चोरी करने वाले गैंग पर कार्रवाई न करने और अवैध …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि सरकारी पाइपलाइन से पिछले दो साल में एक लाख लीटर पेट्रोल और डीजल की चोरी करने वाले गैंग पर कार्रवाई न करने और अवैध संचालन में सहयोग देने के आरोप में डीएसओ मुजफ्फरनगर बीके शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

तोमर ने बताया कि इससे पूर्व जिला आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित श्रीराम कन्नौजिया को गिरफ्तार किया गया था। मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप पर अवैध संचालन की सुविधा के लिए डीएसओ की ओर से 30 हजार प्रति माह लेना स्वीकार किया गया था।

गोरखपुर: आरपीएफ की सीआइबी ब्रांच ने बरामद की 12 करोड़ की मूर्ति

कानपुर: पुलिस की सक्रियता से हुआ महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

थाना सजेती के गांव बम्हौरी में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 की रात्रि को घटित महिला की हत्या में चल रहे सजेती पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 30 अक्टूबर को बम्हौरी निवासी मृतक श्यामकली पत्नी प्रभु दयाल खुटार की हत्या उसके ही चचेरे भाई अमन पुत्र भइयालाल कुटार उम्र लगभग 15 वर्ष व साथी जीतू उर्फ उमेश कुमार पुत्र शिवराम कुटार उम्र लगभग 24 वर्ष ने की थी। शुक्रवार को सजेती थानाध्यक्ष नीरज बाबू ने दोनों अभियुक्तों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए जेल भेजा है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार