हरदोई: दो बसों में जोरदार टक्कर, भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रधानमंत्री मोदी के शाहजहांपुर एक्सप्रेस वे के शिलान्यास समारोह में जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस एक खड़ी बस में टकरा गई जिससे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। बताते चलें मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शाहजहांपुर जा रहे थे रास्ते में शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाली …

हरदोई। प्रधानमंत्री मोदी के शाहजहांपुर एक्सप्रेस वे के शिलान्यास समारोह में जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस एक खड़ी बस में टकरा गई जिससे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। बताते चलें मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शाहजहांपुर जा रहे थे रास्ते में शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाली बाजार के पास एक खड़ी बस में कार्यकर्ताओं से भरी बस टकरा गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।

भाजपाइयों ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर शेष कार्यकर्ताओं को रैली स्थल के लिए रवाना कर दिया। रैली की बस की भिड़ंत की खबर सुनते ही पूरे जिले में लोग सशंकित हो गए रैली के लिए जा रहे लोगों के परिजनों ने फोन कर अपने परिजनों का हाल-चाल मालूम किया। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है मामूली चोटों के बाद कई कार्यकर्ताओं को जिला चिकित्सालय से रवाना कर दिया गया।

गौरतलब हो कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दर्जनों बसें व अन्य वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता शाहजहांपुर में होने वाले शिलान्यास समारोह में जाने के लिए शनिवार को सुबह से ही उत्साहित हैं वाहनों की आवाजाही में कहीं पर जाम की स्थित न रहे इसके लिए जिला प्रशासन सुबह से ही सतर्क है। सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस लगातार वाहनों की आवाजाही पर निगाह रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-पवन हंस की हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार को मिली वित्तीय बोलियां, अंतिम चरण में पहुंची विनिवेश प्रक्रिया

संबंधित समाचार