मुक्तेश्वर में माइनस डिग्री पारा, हल्द्वानी में सर्द हवा के थपेड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का कहर जारी है। सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली लेकिन शीतलहर की वजह से ठंड से राहत नहीं मिली। पहाड़ों में पारा माइनस डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक शीतलहर का असर रहने का अनुमान जताया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का कहर जारी है। सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली लेकिन शीतलहर की वजह से ठंड से राहत नहीं मिली। पहाड़ों में पारा माइनस डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक शीतलहर का असर रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिन शीतलहर और पहाड़ में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र के अनुसार कुमाऊं में कई स्थानों पर शीत लहर रहने का अनुमान है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मुक्तेश्वर में रात में तापमान न्यूनतम माइनस 0.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलीं। शाम होते ही कोहरा फिर से छा गया।

हल्द्वानी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन
हल्द्वानी। शहर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन शनिवार का रहा। मौसम विभाग के अनुसार हल्द्वानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में इस समय ठंड का काफी असर रहेगा। यह आने वाले दिनों तक जारी रहेगा। राज्य में पहाड़ों में कई जगह न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में रहेगा।

– विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

संबंधित समाचार