गदरपुर: बैंक कर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। तेज गति से आर रहे ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को रौंद दिया जिससे बाइक सवार बैंक कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा रुद्रपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधक …

गदरपुर, अमृत विचार। तेज गति से आर रहे ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को रौंद दिया जिससे बाइक सवार बैंक कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा रुद्रपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधक बैंक में कार्यरत देवानंद (26) पुत्र गेंदनलाल निवासी हीगा नगला कैमरी रामपुर पैसा एकत्र कर बैंक में जमा करने जा रहा था। गूलरभोज मोड़ पर एक डम्पर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके पैरों को कुचलते हुए निकल गया।

आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत रुद्रपुर भिजवाया। जहां इलाज से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। देवानंद का 6 वर्ष पूर्व बिलासपुर निवासी देविका के साथ विवाह हुआ था। उसकी दो छोटी बेटियां है। जबकि पत्नी देविका गर्भवती है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार