हल्द्वानी: एक की पोल से गिरकर, दूसरे की संदिग्ध हालात में मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली के पोल पर चढ़े एक युवक की गिरकर मौत हो गई। जबकि दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। खरोना पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राजेंद्र कुमार (28) पुत्र बाबू राम चांदनी चौक घुड़दौड़ा पंचायतघर निवासी नंदन सिंह धपोला का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली के पोल पर चढ़े एक युवक की गिरकर मौत हो गई। जबकि दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। खरोना पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राजेंद्र कुमार (28) पुत्र बाबू राम चांदनी चौक घुड़दौड़ा पंचायतघर निवासी नंदन सिंह धपोला का ट्रक चलाता था। शुक्रवार को वह ट्रक के पास ही टहल रहा था कि तभी गश खाकर गिर गया। उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, फरसौली भवाली निवासी भूपेंद्र बिष्ट (52) पुत्र गोविंद बिष्ट पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। बीते शुक्रवार को वह एक का घर कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था। तभी वह जमीन पर आ गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
