बरेली: क्रिसमस थीम से रोशन रहेगा फीनिक्स यूनाइटेड मॉल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिसमस के उपलक्ष्य में फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में खास सजावट की गई है। मॉल में विशाल क्रिसमस ट्री लगाए गए हैं। वहीं स्टार, बल्ब, घंटियों और रिबन के माध्यम से मॉल की सजावट की गई है। लोग परिवार के साथ यहां क्रिसमस की शॉपिंग का आनंद लेने के साथ ही उपहार भी …

बरेली, अमृत विचार। क्रिसमस के उपलक्ष्य में फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में खास सजावट की गई है। मॉल में विशाल क्रिसमस ट्री लगाए गए हैं। वहीं स्टार, बल्ब, घंटियों और रिबन के माध्यम से मॉल की सजावट की गई है। लोग परिवार के साथ यहां क्रिसमस की शॉपिंग का आनंद लेने के साथ ही उपहार भी पाएंगे। एक लकी ड्रॉ विजेता को महिंद्रा हॉलीडे की ओर से दुबई की ट्रिप भी जीतने का मौका मिलेगा।

मॉल को क्रिसमस के मौके पर बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। जिससे इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। वहीं मॉल में ट्रांसफॉरमर्स-2 फिल्म के करेक्टर बंबलबी के साथ ग्रीट मीट का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बच्चे बंबलबी के साथ सेल्फी ले सकें। इसके अलावा मॉल में नर्फ एल्फा स्ट्राइक खेल का आयोजन किया जा रहा है।

जो मॉल में आने वाले बच्चों के मनोरंजन का केंद्र बना है। माल में 17 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक बड़े ऑफर और बंपर उपहार दिए जा रहे हैं। मॉल में शॉपिंग के साथ-साथ इंटरटेनमेंट के लिए भी कई व्यवस्था हैं।

संबंधित समाचार