मुरादाबाद : युवक ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, कारोबार को लेकर था परेशान
मुरादाबाद, अमृत विचार। तनाव में चल रहे युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके अनुसार वह कारोबार में मंदी को लेकर परेशान चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा भूड़े का चौराहा निवासी चांद पुत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। तनाव में चल रहे युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके अनुसार वह कारोबार में मंदी को लेकर परेशान चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा भूड़े का चौराहा निवासी चांद पुत्र आसिफ कबाड़ का काम करता है। उसकी पत्नी के अनुसार उसका काम मंदा चल रहा है। इसे लेकर वह परेशान चल रहा था। इसी के चलते चांद ने शनिवार को देर शाम कीटनाशक पी लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पत्नी समरीन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
